शिक्षा का अन्तः स्वरूप और वर्तमान शिक्षा : हाइकु
हाइकु
शिक्षा का लक्ष्य -
संचेतना विकास,
प्रज्ञा जागृति I
***
सार्थक शिक्षा
करे समर्थवान
हर छात्र को I
***
शिक्षा नीति ने
बनाया शिक्षातन्त्र
कोरा बाजारी I
***
है पूजीवाद
है लाभ का व्यापार
ये शिक्षा नीति I
***
है वर्गवादी
है यांत्रिक, मशीनी
बिकाउ शिक्षा I
***
समावेशन
समता, गुणवत्ता -
निपट नारे I
Comments
Post a Comment