अनासक्त साक्षीभाव जीवन मोक्षदाता है: सूक्ष्म कविताएं
सूक्ष्म कविताएं
आत्मा -
अधिभौतिक, अजर-अमर -
ज्ञान-से , दर्शन-से उद्घाटित
***
बाह्यता,
भौतिकता, इच्छाएं
अज्ञान-हैं, माया-हैं, मिथ्या-हैं
***
माया-के-प्रति
द्रष्टा-बनो, साक्षी-बनो -
तटस्थ जीवन जीओ
***
जगाओ
अविनाभाव, एकत्व्भाव
ज्ञान-का, ज्ञाता-का, ज्ञेय-का
***
आभ्यास-करो
साक्षीभाव-का, समभाव-का
दर्शन-पाओ, परमानन्द-पाओ, मोक्ष-पाओ
Comments
Post a Comment